13.1.15

मधुमेह क्यों होता है?

» Diabetes 2 symptoms
» Symptoms for diabetes
» diabetes symptoms and treatment
» Pre diabetic symptoms
» Neuropathy in diabetes
» Best medicine for diabetes type 2
» Diabetes type 1 and type 2
» Diabetes recipes
» How to prevent diabetes
» Feet and diabetes
» Herbal medicine for diabetes
» Herbal treatment for diabetes type 2
» pre diabetic diet
» control of diabetes
» pump for diabetes
» risk factors of diabetes
» smoking and diabetes type 2
» diabetes type 2 risk factors
» insulin type 2
» a-1 diabetes
मधुमेह कई प्रकार के होते हैं और किसी भी व्यक्ति को मधुमेह होने का कारण मधुमेह के प्रकार पर निर्भर करता है। इस अध्याय में टाईप-1 एवं टाईप-2 मधुमेह को विस्तार से समझाया गया है ।

टाईप-1 मधुमेह

यह मुख्यतः बच्चों एवं किशोरों में देखने में आता है। यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता के गलत दिशा में क्रियाशील होने से होता है। जिन बच्चों के क्रोमोसोम पर विशेष प्रकार के एच.एल.ए. जीन मौजूद होते हैं, उनमें एक विशेष संक्रमण के पश्चात प्रतिरोधी प्रणाली (Immune System) अपने ही शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है । टाईप-1 मधुमेह के कारण को निम्न चित्र द्वारा समझा जा सकता है :

टाईप-2 मधुमेह



इस मधुमेह में अनुवांशिक कारणों से या मोटापे या व्यायाम के अभाव आदि से इन्सुलिन की कार्यक्षमता में कमी आ जाती है। कुछ वर्ष बाद अग्नाशय की इन्सुलिन बनाने की क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। अनेक जीन्स में परिवर्तन से यह मधुमेह होता है। यदि इन जीन्स की मौजूदगी के साथ बाह्र कारक जैसे – मोटापा, व्यायाम का अभाव, मानसिक तनाव आदि हों तो मधुमेह हो जाता है, टाईप-2 मधुमेह के कारण को निम्न चित्र द्वारा समझा जा सकता है




इन्सुलिन शरीर की कोशिकाओं में रिसेप्टर जुड़ता है, जिसके पश्चात अनेक जटिल जैविक क्रियाऎं शुरू हो जाती हैं। लगभग 1 से अधिक जीन्स व प्रोटीन्स इस प्रक्रिया से जुड़े होते हैं, जिनमें से एक या अधिक जीन्स में खराबी से मधुमेह हो सकता है। हर मरीज में अलग-अलग जीन में खराबी हो सकती है।। इस जटिल कार्यप्रणाली में कभी भी बदलाव हो जाने पर इन्सुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता है। कुछ समय बाद अग्नाशय पैंक्रियाज़ में इन्सुलिन का निर्माण भी कम होने लगता है और इन परिवर्तनो का परिणाम मधुमेह के रूप में सामने आता है ।

इन्सुलिन की कार्यक्षमता में कमी के कारण
आनुवंशिक : इन्सुलिन के प्रभावी होने के लिए आवश्यक जीन्स में परिवतर्न होना ।
बाह्र कारण : शारीरिक श्रम का अभाव, मानसिक तनाव, मोटापा आदि ।


मधुमेह क्यों होता है?

No comments:

Post a Comment

google