13.1.15

मधुमेह किसे हो सकता है ?

» Diabetes 2 symptoms
» Symptoms for diabetes
» diabetes symptoms and treatment
» Pre diabetic symptoms
» Neuropathy in diabetes
» Best medicine for diabetes type 2
» Diabetes type 1 and type 2
» Diabetes recipes
» How to prevent diabetes
» Feet and diabetes
» Herbal medicine for diabetes
» Herbal treatment for diabetes type 2
» pre diabetic diet
» control of diabetes
» pump for diabetes
» risk factors of diabetes
» smoking and diabetes type 2
» diabetes type 2 risk factors
» insulin type 2
» a-1 diabetes
वर्तमान युग के तनाव भरे और शारीरिक श्रम से रहित जीवन में मधुमेह किसी को भी हो सकता है। फिर भी कुछ कारक (Risk Factors) हों, तो मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है।

निम्न व्यक्तियों को मधुमेह होने की संभावना अधिक होती है :-


1. यदि वंश में मधुमेह हो :
जिन व्यक्तियों के किसी रक्त संबंधी जैसे माता-पिता, भाई-बहन आदि को मधुमेह है उन्हें मधुमेह होने की संभावना अधिक होती है।

मधुमेह होने की संभावना प्रतिशत में :

  • माता-पिता दोनों को मधुमेह है – 95%

  • माता को मधुमेह है व दादा-दादी में से किसी को मधुमेह है  – 70%

  • पिता को मधुमेह है व नाना-नानी में से किसी को मधुमेह है – 70%

  • माता या पिता दोनों में से किसी एक को मधुमेह है – 40%

  • भाई या बहन को मधुमेह है – 30%

  • मामा/चाचा/बुआ/मौसी को मधुमेह है – 20%
2. मोटापा :

मोटापे की वजह से इन्सुलिन की कार्यप्रणाली घट जाती है, अतः मधुमेह की संभावना बढ़ जाती है। पेट के आसपास मोटापे (सेन्ट्रल ओबेसिटी) से मधुमेह की संभावना बढ़ जाती है।

मोटापे का अर्थ : मोटापे को दो तरह से परिभाषीत किया गया है –

A. बॉडी मास इन्डेक्स (B.M.I.) का 25 से अधिक होना ।

B. कमर-कूल्हा अनुपात (W.H.R.) का अधिक होना।

केन्द्रीय मोटापा (सेन्ट्रल ओबेसिटी) :

पेट के आसपास अधिक चर्बी होने पर मधुमेह की संभावना बढ़ जाती है। केन्द्रीय मोटापे (सेन्ट्रल ओबेसिटी) के लिए कमर एवं कूल्हों का नाप इंच टेप से लिया जाता है और दोनों के अनुपात की गणना की जाती है, जिसे कमर-कूल्हा अनुपात (Waist-Hip Ratio, WHR) कहते हैं।

उदाहरण के लिए यदि एक पुरूष के कमर का माप 90 से.मी. और कुल्हे का माप 80 से.मी. है, तो WHR 1.12 होगा।

यदि WHR पुरू्ष में 0.9 व स्त्री में 0.85 से अधिक है, अथवा यदि कमर का नाप पुरूषो में 120 से.मी. (40 इंच) व महिलाओं में 88 से.मी. (35 इंच) से अधिक है, तो उन्हें मधुमेह की ज्यादा संभावना होगी।

3. शारीरिक श्रम का अभाव
4. अधिक कोलेस्ट्रॉल
5. उच्च रक्तचाप
6. यदि पहले जेस्टेशनल डायबिटीज़ हुआ है
7. 4 कि.ग्रा. से अधिक वज़न के बच्चे को जन्म देना
8. स्त्री में पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
9. लो बर्थ वेट

जन्म के समय वज़न (Birth Weight) कम अर्थात 2 कि.ग्रा. से कम रहा हो, परंतु व्यस्क होने पर वह मोटा हो जाए।

यदि किसी व्यक्तिमें निम्न 5 में से 3 या अधिक मौजूद हैं तो उन्हें मधुमेह होने की सम्भावना अधिक होती है :

  1. कमर का नाप पुरुष में 120 से.मी. या महिला में 88 से.मी. से अधिक होना

  2. ट्रायग्लिसराईड 150 मि.ग्रा. से अधिक होना

  3. एच.डी.एल. पुरुष में 50 मि.ग्रा. से कम या महिला में 40 मि.ग्रा. से कम होना

  4. रक्तचाप 130/85 से अधिक होना

  5. खाली पेट ग्लूकोज़ 110 से अधिक होना
यदि उक्त 5 में से 3 कारक मौजूद हैं तो व्यक्ति को मेटाबोलिक सिन्ड्रोम (Metabolic Syndrome) है अर्थात मधुमेह की शुरूआत हो चुकी है।

आनुवंशिकता की उपस्थिति मधुमेह की संभावना में सर्वाधिक योगदान देती है। जिन व्यक्तियों के माता-पिता दोनों को मधुमेह है, उन्हें मधुमेह की रोकथाम के लिए किशोरावस्था से प्रयत्नशील रहना चाहिए।


मधुमेह किसे हो सकता है ?

No comments:

Post a Comment

google